प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

कहिए कि जिंदगी ही से बेजार थे। उन्होंने जिस आनंदमय जीवन की कल्पना की थी, वह दुस्सह रोग की भाँति उन्हें घुमाए डालता था। उनकी दशा उस मनुष्य की-सी थी, जो एक घोड़े के रंग, रूप और चाल देख कर उस पर लट्टू हो जाए, पर हाथ आ जाने पर उस पर सवार न हो सके उसकी कनौतियाँ, उसके तेवर, उसका हिनहिनाना, उसका पाँव से जमीन खुरचना ये सारी बातें उसने पहले न देखीं थीं। अब उसके पुट्ठे पर हाथ रखते भी शंका होती है। जिस मूर्ति की कल्पना करके दाननाथ एक


260 of 297