प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

मुँह में पट्टी बाँधे आँखें बंद किए पड़ा था। ऐसा मालूम होता था, मानो गोली लग गई है। दाननाथ की आवाज सुनी तो आँखें खोलीं और नाक सिकोड़ कर कराहते हुए बोला - 'आइए भाई साहब, बैठिए, क्या आपको अब खबर हुई या आने की फुरसत ही न मिली? बुरे वक्त में कौन किसका होता है?'

कमलाप्रसाद ने कराह कर कहा - 'भाग्य की बात है, भाई साहब और क्या कहूँ? उस स्त्री से ऐसी आशा न थी। जब दाने-दाने की मुहताज थी, तब अपने घर लाया। बराबर अपनी बहन समझता रहा,


263 of 297