प्रतिज्ञा
प्रेमचंद
अध्याय 1
देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'
देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'
देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'
देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'
देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'
कठोर कर्तव्य का पालन करने के भाव से बोले - 'आप बिल्कुल सत्य कहते हैं। उनमें यही तो एक शक्ति है, जो उनमें कट्टर शत्रुओं को भी खुल्लम-खुल्ला उनके सामने नहीं आने देती।'
यह कहते हुए लाला बदरीप्रसाद बाहर चले गए। दाननाथ भी उन्हीं के साथ बाहर निकल गए। कमलाप्रसाद आँखें बंद किए चुपचाप सुनता रहा। उसे भी कुल मर्यादा अपने पिता ही की भाँति प्यारी थी। बेहयाई का जामा अभी तक उसने न पहना था। प्रेम के क्षेत्र में अभी यह उसकी पहली क्रीड़ा थी, और इस पहली