प्रतिज्ञा

प्रेमचंद


अध्याय 1

देवकी - 'जा कर समझाओ-बुझाओ और क्या करोगे। उनसे कहो, भैया, हमारा डोंगा क्यों मझधार में डुबाए देते हो। तुम घर के लड़के हो। तुमसे हमें ऐसी आशा न थी। देखो कहते क्या हैं।'

देवकी - 'आखिर क्यों? कोई हरज है?'

देवकी ने इस आपत्ति का महत्व नहीं समझा। बोली - 'यह तो कोई बात नहीं आज अगर कमलाप्रसाद मुसलमान हो जाए, तो क्या हम उसके पास आना-जाना छोड़ देंगे? हमसे जहाँ तक हो सकेगा, हम उसे समझाएँगे और उसे सुपथ पर लाने का उपाय करेंगे।'

देवकी - 'नहीं, क्षमा कीजिए। इस जाने से न जाना ही अच्छा। मैं ही कल बुलवा लूँगी।'

देवकी - 'प्रेमा उन लड़कियों में नहीं कि तुम उसका विवाह जिसके साथ चाहो कर दो। जरा जा कर उसकी दशा देखो तो मालूम हो। जब से यह खबर मिली है, ऐसा मालूम होता है कि देह में प्राण ही नहीं। अकेले छत पर पड़ी हुई रो रही है।'


1 of 180

ही क्रीड़ा में उसके पाँव में ऐसा काँटा चुभा कि कदाचित वह फिर इधर कदम रखने का साहस भी न कर सके। मगर दाननाथ के सामने वह फटकार न सुनना चाहता था। लाला बदरीप्रसाद ने उसे केवल फटकार नहीं सुनाई, उसे झूठा और दगाबाज बनाया। अपनी आत्म-रक्षा के लिए उसने जो कथा गढ़ी थी, उसका भाँडा फोड़ दिया। क्या संसार में कोई पिता ऐसा निर्दयी हो सकता है? उस दिन से कमलाप्रसाद ने फिर पिता से बात न की।


अध्याय 15

दाननाथ यहाँ से चले, तो उनके जी में ऐसा आ


267 of 297