से शादी करेंगे। अच्छी बात है, मैं जरूर बारात में जाऊँगा, चाहे और कोई जाए या न जाए। जरा देखूँ, नए ढंग का विवाह कैसा होता है? वहाँ भी सब व्याख्यानबाजी करेंगे। इन लोगों के किए और क्या होगा। सब-के-सब मूर्ख हैं, अक्ल किसी को छू नहीं गई।'
कमलाप्रसाद- 'इस वक्त तो बादशाह भी बुलाए तो न जाऊँ। हाँ, किसी दिन जा कर जरा कुशल-क्षेम पूछ आऊँगा। मगर है बिल्कुल सनकी। मैं तो समझता था, इसमें कुछ समझ होगी। मगर निरा पोंगा निकला। अब बताओ, बहुत पढ़ने से क्या फायदा हुआ? बहुत अच्छा हुआ कि मैंने पढ़ना छोड़-छाड़ दिया। बहुत पढ़ने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। जब आँखें कमजोर हो जाती हैं, तो बुद्धि कैसे बची रह सकती है? तो कोई विधवा भी ठीक हो गई कि नहीं? कहाँ हैं मिसराइन, कह दो अब तुम्हारी चाँदी है, कल ही संदेशा भेज दें। कोई और न जाए तो मैं जाने को तैयार हूँ।
प्रेमा ने जमीन की तरफ देखते हुए कहा - 'नहीं अम्माँ जी, मेरे लिए आप कोई फिक्र न करें। मैंने क्वाँरी रहने का निश्चय कर लिया है।'
कमलाप्रसाद ने आते-ही-आते कहार से पूछा - 'बरफ लाए?'
कमलाप्रसाद ने गरज कर कहा - 'जोर से बोलो, बरफ लाए कि नहीं? मुँह में आवाज नहीं है?'
कहार ने देखा कि अब बिना मुँह खोले कानों के उखड़ जाने का भय है, तो धीरे से बोला - 'नहीं, सरकार।'
कहार - 'पैसे न थे।'
कहार - 'हाँ हुजूर, किसी ने सुना नहीं।'