बड़ा मजा रहेगा। कहाँ हैं मिसरानी, अब उनके भाग्य चमके। रहेगी बिरादरी ही की विधवा न? कि बिरादरी की भी कैद नहीं रही?'

कमलाप्रसाद - 'यह सभावाले जो कुछ न करें, वह थोड़ा। इन सभी को बैठे-बैठे ऐसी ही बेपर की उड़ाने की सूझती है। एक दिन पंजाब से कोई बौखल आया था, कह गया, जात-पाँत तोड़ दो, इससे देश में फूट बढ़ती है। ऐसे ही एक और जाँगलू आ कर कह गया, चमारों-पासियों को भाई समझना चाहिए। उनसे किसी तरह का परहेज न करना चाहिए। बस, सब-के-सब, बैठे-बैठे यही सोचा करते हैं कि कोई नई बात निकालनी चाहिए। बुड्ढे गांधी जी को और कुछ न सूझी तो स्वराज्य ही का डंका पीट चले। सबों ने बुद्धि बेच खाई है।'

पूर्णा को देखते ही प्रेमा दौड़ कर उसके गले से लिपट गई। पड़ोस में एक पंडित वसंत कुमार रहते थे। किसी दफ्तर में क्लर्क थे। पूर्णा उन्हीं की स्त्री


6 of 180



कमलाप्रसाद ने कपड़े भी नहीं उतारे। क्रोध में भरे हुए घर में आ कर माँ से पूछा - 'क्या अम्माँ, बदलू तुमसे बर्फ के लिए पैसे लेने आया था?'

कमलाप्रसाद - 'नहीं, उनसे तो भेंट नहीं हुई। उनकी तरफ गया तो था, लेकिन जब सुना कि वह किसी सभा में गए हैं, तो मैं सिनेमा चला गया। सभाओं का तो उन्हें रोग है और मैं उन्हें बिल्कुल फिजूल समझता हूँ। कोई फायदा नहीं। बिना व्याख्यान सुने भी आदमी जीता रह सकता है और व्याख्यान देने वालों के बगैर भी दुनिया के रसातल चले जाने


6 of 297