थी, बहुत ही सुंदर, बहुत ही सुशील। घर में दूसरा कोई न था। जब दस बजे पंडित जी दफ्तर चले जाते, तो यहीं चली आती और दोनों सहेलियाँ शाम तक बैठी हँसती-बोलती रहतीं। प्रेमा को इतना प्रेम था कि यदि किसी दिन वह किसी कारण से न आती तो स्वयं उसके घर चली जाती। आज वसंत कुमार कहीं दावत खाने गए थे। पूर्णा का जी उब उठा, यहाँ चली आई। प्रेमा उसका हाथ पकड़े हुए ऊपर अपने कमरे में ले गई।

प्रेमा - 'भैया में किसी तरफ ताकने की लत नहीं है। यही तो उनमें एक गुण है। पतिदेव कहीं गए हैं क्या?'

प्रेमा - 'सभा में नहीं गए? आज तो बड़ी भारी सभा हुई है।'

प्रेमा - 'आज की सभा देखने लायक थी। तुम होती तो मैं भी जाती, समाज सुधार पर एक महाशय का बहुत अच्छा व्याख्यान हुआ।'

प्रेमा ने हँस कर कहा - 'नहीं बहन, समाज में स्त्री और पुरुष दोनों ही हैं


7 of 180

की संभावना नहीं। जहाँ देखो वक्ता-ही-वक्ता नजर आते हैं, बरसाती मेढकों की तरह टर्र-टर्र किया और चलते हुए। अपना समय गँवाया और दूसरों को हैरान किया। सब-के-सब मूर्ख हैं।'

कमलाप्रसाद ने जोर से कहकहा मार कर कहा - 'और ये सभाओंवाले क्या करेंगे। यही सब तो इन सभी को सूझती है। लाला अब किसी विधवा से शादी करेंगे। अच्छी बात है, मैं जरूर बारात में जाऊँगा, चाहे और कोई जाए या न जाए। जरा देखूँ, नए ढंग का विवाह कैसा होता है? वहाँ भी सब व्याख्यानबाजी करेंगे।


7 of 297