गया है और मैं भी समझती हूँ कि जब एक आदमी स्वयं गृहस्थी के झंझट में न फँस कर कुछ सेवा करना चाहता है, तो उसके पाँव की बेड़ी न बनना चाहिए। मैं तुमसे सत्य कहती हूँ, पूर्णा, मुझे इसका दुःख नहीं है, उनकी देखा-देखी मैं भी कुछ कर जाऊँगी।'

प्रेमा - 'बिना कहे भी तो आदमी अपनी इच्छा प्रकट कर सकता है ।'

प्रेमा - 'नहीं पूर्णा, तुम्हारे पैरों पड़ती हूँ। पत्र-वत्र न लिखना, मैं किसी के शुभ-संकल्प में विघ्न न डालूँगी। मैं यदि और कोई सहायता नहीं कर सकती, तो कम-से-कम उनके मार्ग का कंटक न बनूँगी।'

प्रेमा - 'ऐसा कोई दुःख नहीं है, जो आदमी सह न सके। वह जानते हैं कि मुझे इससे दुःख नहीं, हर्ष होगा, नहीं तो वह कभी यह इरादा न करते। मैं ऐसे सज्जन प्राणी का उत्साह बढ़ाना अपना धर्म समझती हूँ। उसे गृहस्थी में नहीं फँसाना चाहती।'

प्रेमा - 'तो फिर उन्हें भी होगा।'


9 of 180

तो कोई विधवा भी ठीक हो गई कि नहीं? कहाँ हैं मिसराइन, कह दो अब तुम्हारी चाँदी है, कल ही संदेशा भेज दें। कोई और न जाए तो मैं जाने को तैयार हूँ। बड़ा मजा रहेगा। कहाँ हैं मिसरानी, अब उनके भाग्य चमके। रहेगी बिरादरी ही की विधवा न? कि बिरादरी की भी कैद नहीं रही?'

कमलाप्रसाद - 'यह सभावाले जो कुछ न करें, वह थोड़ा। इन सभी को बैठे-बैठे ऐसी ही बेपर की उड़ाने की सूझती है। एक दिन पंजाब से कोई बौखल आया था, कह गया, जात-पाँत तोड़ दो, इससे


9 of 297